Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘आपरेशन सिन्दूर’ में दिखा स्वदेशी हथियारों का दम, भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ी

‘आपरेशन सिन्दूर’ में दिखा स्वदेशी हथियारों का दम,     भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ी

New Delhi News: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करने के लिए चलाये गए ‘आपरेशन सिंदूर’ में भारत ने स्वदेशी हथियारों का दम दिखाया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को चीन से आपूर्ति की गई वायु रक्षा प्रणालियों को जाम करके महज 23 मिनट में मिशन पूरा किया, जिससे भारत की बढ़ती स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन हुआ। नियंत्रण रेखा या अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार किए बिना भारतीय सेना ने सटीक और रणनीतिक तौर पर आतंकवादी ढांचे पर हमला करके कई खतरों को खत्म कर दिया। इस दौरान ड्रोन युद्ध, लेयर्ड एयर डिफेंस या इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में तकनीकी आत्मनिर्भरता भारत के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों ने ड्रोन और मिसाइल हमले को निष्प्रभावी
पाकिस्तान ने 07-08 मई की रात को ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। जवाब में भारत के एकीकृत काउंटर यूएएस (मानव रहित हवाई प्रणाली) ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों ने निष्प्रभावी कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों ने 8 मई की सुबह पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया गया।

स्वदेशी प्रणाली ने शानदार प्रदर्शन किया
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आकाश जैसी स्वदेशी प्रणाली ने शानदार प्रदर्शन किया। आकाश एक शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है, जो कमजोर क्षेत्रों और कमजोर बिंदुओं को हवाई हमलों से बचाता है। आकाश हथियार प्रणाली समूह मोड या स्वायत्त मोड में एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटर मेजर (ईसीसीएम) सुविधाएं हैं। संपूर्ण हथियार प्रणाली को मोबाइल प्लेटफॉर्म पर कॉन्फिगर किया गया है। भारत की वायु रक्षा प्रणाली सेना, नौसेना और मुख्य रूप से वायु सेना के साथ तालमेल में प्रदर्शन करती है। इन प्रणालियों ने एक अभेद्य दीवार बनाई, जिसने पाकिस्तान के कई हमलों को विफल कर दिया। यह आॅपरेशन युद्ध के उभरते नए पैटर्न के लिए संतुलित सैन्य प्रतिक्रिया के रूप में उभरा। भारतीय वायु सेना की एकीकृत वायु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली (आईएसीसीएस) ने इन सभी को एक साथ लाकर आधुनिक युद्ध के लिए महत्वपूर्ण परिचालन क्षमता प्रदान की।

भारत के आक्रामक हमलों ने एयरबेस नूर खान और रहीमयार खान को निशाना बनाया
भारत के आक्रामक हमलों ने सर्जिकल सटीकता के साथ पाकिस्तानी एयरबेस नूर खान और रहीमयार खान को निशाना बनाया। इसके लिए घूमते हुए हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें से प्रत्येक ने दुश्मन के रडार और मिसाइल सिस्टम सहित उच्च-मूल्य वाले लक्ष्यों को ढूंढ कर नष्ट कर दिया। घूमते हुए हथियारों को ‘आत्मघाती ड्रोन’ या ‘कामिकेज ड्रोन’ के नाम से भी जाना जाता है। यह हथियार प्रणालियां लक्ष्य क्षेत्र के आसपास मंडराते हुए हमला करने से पहले उपयुक्त लक्ष्य की तलाश करती हैं। लंबी दूरी के ड्रोन से लेकर निर्देशित युद्ध सामग्री तक आधुनिक स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल ने इन हमलों को अत्यधिक प्रभावी और राजनीतिक रूप से संतुलित बनाया।

Share this:

Latest Updates