Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को वाट्सएप पर दें दिया तलाक

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को वाट्सएप पर दें दिया तलाक

Araria news : अररिया जिला अंतर्गत फरसाडांगी गांव के एक युवक ने दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को वाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित पत्नी गुलफशा द्वारा पलासी थाना में इसे लेकर तीन लोगों पर केस किया गया है। इसमें पति मु. राजा, श्वसुर मूसा व सास शबनम को आरोपित किया गया है। घटना 29 मार्च की बताई गई है।

दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि वह बरहट गांव के मुश्ताक की पुत्री हैं। उनकी शादी 15 नवंबर, 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज से फरसाडांगी गांव के मूसा के पुत्र मु. राजा से हुई थी। शादी के समय दहेज में दो लाख रुपये भी दिए गए थे। उनकी रुकसदी (विदाई) भी नहीं हुई थी। ईद के बाद विदाई करने की बात हुई थी। पति से गुलफशा की मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। कुछ दिनों बाद फरवरी, 2025 में रमजान शुरू होने से पूर्व उनके पति द्वारा दहेज में बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। उनके माता-पिता ने गरीबी का हवाला देकर बुलेट देने में असमर्थता जताई। इसके बाद उनके पति उनका अपमान करने लगे। हिंसात्मक व्यवहार भी किया जाता था। फोन व मैसेज भेज उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। 29 मार्च को पति ने वाट्सएप पर एक ही बार में तीन तलाक लिखकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई। उसमें उनके पति ने तीन तलाक देने की बात स्वीकार की। गुलफशा के सास-ससुर द्वारा अपने पुत्र के इस कृत्य को जायज ठहराया गया। इस दौरान लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही गलत नीयत से फोटो प्रसारित करने की धमकी दी गई और आत्महत्या के लिए इंटरनेट मीडिया पर उकसाया भी गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Share this:

Latest Updates