Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तेजस्वी यादव की इच्छा, पाकिस्तान में निकले तिरंगा यात्रा

तेजस्वी यादव की इच्छा, पाकिस्तान में निकले तिरंगा यात्रा

Jahanabad news : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को कड़ौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव पहुंचे और बलिदानी सौरभ कुमार के स्वजन से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने बलिदानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तेजस्वी ने कहा कि बलिदानी का परिवार काफी गरीब है। पार्टी की ओर से उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। सौरभ छत्तीसगढ़ में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी इच्छा है कि पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा निकले। पहलगाम की घटना पर उन्होंने कहा कि यह पहली ऐसी घटना है, जब पर्यटकों की आतंकवादियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इसके विरोध में भारतीय सेना ने सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने में भारतीय सेना सक्षम है। अमेरिका के द्वारा मध्यस्थता किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे लोग मारे गए हैं। इसमें अमेरिका का क्या काम है? वे भारत और पाकिस्तान के बीच पंचायत करने वाले कौन होते हैं। अमेरिका हमेशा भारत को व्यापार बंद कर देने की धमकी देता है। ऐसी धमकी से डरने वाला भारत देश नहीं है। हमलोगों ने प्रधानमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर भारतीय सेना को धन्यवाद दें।

Share this:

Latest Updates