Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 16 मई 2025 का जानें अपना राशिफल

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 16 मई 2025 का जानें अपना राशिफल

Rashifal 16 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 16 मई 2025 को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

16 मई 2025 शुक्रवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। चतुर्थी तिथि 05:13 AM तक उपरांत पंचमी। नक्षत्र मूल 04:07 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा। सिद्ध योग 07:14 AM तक, उसके बाद साध्य योग। करण बव 04:41 PM तक, बाद बालव 05:14 AM तक, बाद कौलव। 16 मई शुक्रवार को राहु 10:44 AM से 12:23 PM तक है। चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा।

16 मई 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज किसी खास काम में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे। शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं, भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगें। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

♊ मिथुन : (क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज कोई भी काम न टालें। आज आपको अपने नौकरी या बिजनेस के टारगेट पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करें। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग हैं। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। केमेस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूकने की संभावना है। घर का माहौल आज कुछ अलग-सा रहेगा। सबके साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं किसी क्रिएटिव काम में अपना ध्यान केन्द्रित करेगी। सुबह धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़  नहीं पायेंगें। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको सूजन, सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। गिफ्ट मिल सकता है। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज किसी दूसरे व्यक्ति को कोई बात समझाने में आप सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। आपके मन में कोई अच्छा विचार आ सकता है। आज किसी व्यक्ति की अच्छाई पर आपको शंका हो सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। धन संबंधी परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना लाभदायक साबित होगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। परिवार में कुछ धार्मिक अथवा समंजिक समारोह हो सकतें हैं। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है। लम्बी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ रहत मिलेगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। धैर्य रखें। किसी महिला के सहयोग से कामकाज पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है। सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में भी फायदा होने के योग हैं। परिवार की उलझनें खत्म हो सकती हैं। नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे बढ़ते जाएंगे। कारोबारी बदलाव आपके लिए सुखद साबित हो सकते हैं और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए। आज आपके ऊपर काम का बोझ अधिक हो सकता है। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आप अपने करीबी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। शाम को बच्चे पार्क में खेलने जायेंगे। आज जीवनसाथी से आप ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : व्यावसायिक सन्दर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय  प्राप्त कर सकतें हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। परिवार में कुछ हर्षोल्लास समारोह हो सकते हैं।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : जेब में ज्यादा पैसे न होने पर भी आपके काम पूरे हो सकते हैं। आज आपका कोई काम रुकेगा नहीं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत का फल भी मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की कोशिशों में आज आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप सफल हो जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कोई भी काम शांति से करें।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ  और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates