Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Nawada News: भारत के लेह में शहीद हुए नवादा के कौवाकोल प्रखंड के गांव पांडे गंगोट के शहीद सैनिक मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को नवादा लाया गया। वहां सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में मुख्य रूप से सांसद विवेक ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार चुन्नू, विधायक अरुणा देवी, चर्चित समाजसेवी मुकेश कुमार दिनकर, नंदकिशोर चौरसिया जदयू के जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, विनय सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर केपी सिंह शामिल रहे। सभी ने फूल-माला अर्पित कर शहीद को नमन किया।
पार्थिव शरीर को सेना की ट्रक से पटना से लाया गया नवादा
इससे पहले नवादा पुलिस लाइन में शहीद को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। उसके बाद सेना के ट्रक पर शहीद के पार्थिव शरीर को रख कर, सैकड़ों मोटरसाइकिल तथा वाहनों के काफिले के साथ ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनीष तेरा नाम रहेगा’ के गगनभेदी नारों के साथ पांडे गंगोट ले जाया गया, जहां आम लोगों के दर्शनाथ पार्थिव शरीर को रखा गया है। शहीद को शनिवार को ही आखिरी विदायी दी गयी।

Share this:

Latest Updates