Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Youtuber Jyoti:मासूम चेहरा, निकली ग़द्दार

Youtuber Jyoti:मासूम चेहरा, निकली ग़द्दार

▪︎ हिसार में पकड़ी गयी पाकिस्तान के लिए जासूसी करनेवाली महिला यूट्यूबर

Hisar News : हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक मासूम चेहरे वाली महिला यूट्यूबर को देश के लिए ग़द्दारी के आरोप गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति शहर के घोड़ा फार्म रोड की रहनेवाली है और ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है। ज्योति ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह ‘ट्रैवल विद-जो’ के नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है। वह साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के सम्बन्ध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गयी थी, जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। उसने अहसान का मोबाइल नम्बर ले लिया था। फिर वह उससे बातें करने लगी थी। इसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां वह अहसान-उर-रहीम के कहने पर अली अहवान से मिली थी। पाकिस्तान में अली अहवान ने उसकी पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करायी थी और फिर वह शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी। उसने शाकिर का नम्बर ले लिया था और जट रंधावा के नाम से सेव कर लिया था, ताकि किसी को उस पर शक ना हो। इसके बाद वह भारत आ गयी थी। फिर वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये सभी से सम्पर्क में थी और देश विरोधी सूचनाएं भेज रही थी। पुलिस मामले में गहन छानबीन कर रही है।

Share this:

Latest Updates