Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेघालय : सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

मेघालय : सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Shillong news : सोशल मीडिया पर भारत विरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मेघालय पुलिस ने दो पाकिस्तान प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनों उत्तर गारो पहाड़ जिले के निवासी हैं।

शिलांग स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 15 मई को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। शनिवार को उत्तर गारो पहाड़ जिले के बाझेंगडोबा थाना अंतर्गत दो गांवों में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे गारो भाषा में भारत के खिलाफ नारे लगाते और पाकिस्तान का समर्थन करते नजर आये। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार किये गये दोनों लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किये हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले, पहलगाम में आतंकवादी हमले के एक सप्ताह बाद, पूर्वी खासीपहाड़ जिले में एक व्यक्ति को अपने फेसबुक पेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Share this:

Latest Updates