Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नदीम व उत्तम विश्वास के जेएससीए चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई

नदीम व उत्तम विश्वास के जेएससीए चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई

Dhanbad news: धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने जेएससीए चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर शाहबाज नदीम और कार्यकारिणी सदस्य के लिए उत्तम विश्वास को भारी मतों से चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी है। शाहबाज नदीम धनबाद की ओर से खेलते रहे हैं वहीं उत्तम विश्वास वर्तमान में धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव हैं। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, जेएससीए के निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि टीम अजय शाहदेव ने इस चुनाव में अपनी वर्चस्वता दिखाते हुए सारे पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है। उम्मीद जताई कि यह टीम झारखंड में क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाएगी और झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।

जेएससीए की नई टीम को बधाई देने वालों में रविजीत सिंह डांग, गुरमीत सिंह डांग, जावेद खान, रियाज खान, अशोक कुमार, ललित जगनानी, अभिजीत घोष, मनोज कुमार सिंह, बाल शंकर झा, धर्मेंद्र कुमार, संजीव राणा, द्वारिका तिवारी, राजन सिन्हा, बीएच खान समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।

Share this:

Latest Updates