Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर : जिरीबाम हत्या-आगजनी मामले में केरल से प्रीपाक का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मणिपुर : जिरीबाम हत्या-आगजनी मामले में केरल से प्रीपाक का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Imphal News: मणिपुर के जिरीबाम जिले में वर्ष 2024 में हुई हिंसा की जांच में एक अहम सफलता मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले के एक मुख्य आरोपित राजकुमार मैपकसना को केरल के कन्नूर जिले से गिरफ्तार किया है।
एनआईए के अनुसार, मैपकसना प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी आॅफ कांगलीपाक (प्रीपाक) का सदस्य है। कोच्चि स्थित विशेष एनआईए कोर्ट से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है और जल्द ही उसे इम्फाल में एनआईए कोर्ट के समक्ष पेश किया जायेगा।
जांच एजेंसी ने कहा, ‘वह नवम्बर 2024 में जईरवन गांव में हुई निर्मम हत्या और आगजनी की वारदात में मुख्य भूमिका में था। इस घटना में एक महिला, जोसांगकिम की हत्या कर दी गयी थी और कई घरों को आग के हवाले कर लूटा गया था।’
यह गिरफ्तारी केस नम्बर आरसी-13/2024/एनआईए/आईएमपी में तीसरी है। इससे पहले, पिछले सप्ताह दो अन्य उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था, जो विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं।
एनआईए ने स्पष्ट किया कि जांच अभी जारी है और अन्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। एजेंसी ने इस वारदात को ‘भयावह अपराध’ करार दिया है।

Share this:

Latest Updates