Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गढ़चिरौली में 36 लाख रुपये की इनामी 05 नक्सली महिलाएं गिरफ्तार

गढ़चिरौली में 36 लाख रुपये की इनामी 05 नक्सली महिलाएं गिरफ्तार

Mumbai : गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में स्थित बिनगुंडा इलाके में पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 36 लाख रुपये की इनामी 05 नक्सली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पांचों नक्सली महिलाओं से पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार बिनगुंडा में 50 से 60 नक्सलियों के एकत्र होने और पुलिस पर घात लगाकर हमला करने की योजना बनाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर 18 मई को केन्द्रीय रिजर्व बल की सी-60 और 37वीं बटालियन की 6 टीमों को बिनगुंडा क्षेत्र में रवाना किया गया। 19 मई को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल को नक्सली दिखे, लेकिन पुलिस बल को देखते ही जंगल में भाग गये। इस बीच पुलिस बल ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान उंगी मंगरु होयम उर्फ सुमाली (28), पल्लवी केसा मीडियम उर्फ बूंदी (19), देवे कोसा पोडियाम उर्फ सविता (19) और अन्य दो नाबालिग के रुप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार उंगी होयम प्लाटून नंबर 32 की डिवीजनल कमेटी सदस्य है। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 16 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पल्लवी मीडियम प्लाटून नंबर 32 की पीपीसीएम है और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम है। इसी प्लाटून की सदस्य देवे पोडियाम पर 4 लाख रुपये का इनाम था, जबकि अन्य दो नाबालिग नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन नक्सलियों के पास से एक स्वचालित एसएलआर राइफल, एक 303 राइफल, तीन एसएलआर राइफल, दो बंदूकें और अन्य सामग्री जब्त की गयी है।

गढ़चिरौली पुलिस ने जनवरी, 2022 से अब तक 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान नक्सल विरोधी अभियान की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, पुलिस उप महानिरीक्षक अंकित गोयल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया है।

Share this:

Latest Updates