Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी हुए सफल

जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी हुए सफल

▪︎ मुख्य परीक्षा आयोजित होने के 11 माह के बाद जारी हुआ परिणाम, साक्षात्कार शीघ्र

▪︎ विभिन्न सेवाओं में 342 पदों पर होनी है नियुक्ति

Ranchi news : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मंगलवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम प्रकाशित कर दिया। इसमें कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकेंगे। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। आयोग के अनुसार, साक्षात्कार संबंधी कार्यक्रम की सूचना शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी। मेधा सूची का निर्धारण मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के प्राप्तांक के आधार पर होगा। बताते चलें कि यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 7,011 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 22-24 जून तक आयोजित की गई थी। आयोग ने लगभग 11 माह बाद इसका परिणाम प्रकाशित किया। परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों जवाब तलब करने के बाद आयोग ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शीघ्र परिणाम जारी करने आश्वासन दिया था।

अन्य सेवाओं में इतने पदों पर होनी है नियुक्ति

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35

राज्य कर पदाधिकारी – 56

कारा अधीक्षक – दो

झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10

जिला समादेष्टा – एक

सहायक निबंधक – आठ

श्रम अधीक्षक – 14

प्रोबेशन पदाधिकारी – छह

उत्पाद निरीक्षक – तीन

Share this:

Latest Updates