Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लाख मेहनत और कोशिश के बाद भी यदि आप जमीन और घर नहीं खरीद पा रहे हैं तो करें ये उपाय

लाख मेहनत और कोशिश के बाद भी यदि आप जमीन और घर नहीं खरीद पा रहे हैं तो करें ये उपाय

Dharm- adhyatm, jyotish : हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास उसका खुद का भवन और जमीन हो। किन्तु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है जो दिन रात अपना घर बनाने के लिए मेहनत करते हैं,फिर भी उनकी मेहनत रंग नही लाती और वो निराश हो जाते हैं। इसका उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों पर प्रभाव पड़ता है। और कभी कभी तो ऐसी स्तिथि होती हैं कि हम समर्थ होते हुए भी जिस जमीन या घर की हमें इच्छा हैं, किसी कारणवश नहीं ले पाते। आज हम आपको आपकी इसी परेशानी से मुक्त होने के उपाय बता रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर आप जल्द ही अपनी पसंद की भूमि प्राप्त कर सकते हो।

आपको मनचाहा मिलेगा घर

जिस जमीन या मकान को आप खरीदना चाहते हैं उस स्थान की थोड़ी सी मिट्टी लाकर एक कांच की शीशी में उसे डालें। इसके बाद उसमें गंगा जल और कपूर डाल कर अपनी पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित करें। नवरात्र भर उस शीशी के आगे नवार्ण मन्त्र ष्ऐं हीं क्लीं चामुण्डाय विच्चेष् की पांच माला जप करें और जौ में रोज गंगा जल डालें। नवमी के दिन थोड़े से अंकुरित जौ निकाल लें और उसे ले जाकर मन चाही जगह पर डाल दें। शेष सामग्री को नदी में डाल दें। इस दौरान कांच की शीशी को नदी में न डालें। आपको मनचाहा घर मिल जायेगा।

दूसरा उपाय

एक मिट्टी की कोरी हांडी में दूध- दही, घी, शक्कर, मिश्री, कपूर और शहद डाल कर उस हांडी के आगे दुर्गा नवार्ण मन्त्र का जप करें और उस हांडी को किसी नदी या तालाब में ले जा कर जमीन में गाड़ दें तो माता की कृपा से शीघ्र आपको भूमि और भवन प्राप्त होगा।

तीसरा उपाय

अगर आप मकान बनाना चाहते हैं तो एक लाल कपड़े में छह चुटकी कुमकुम, छह लौंग, नौ बिंदिया, नौ मुट्ठी साफ़ मिट्टी और छह कौड़ियां लपेट कर नदी में विसर्जित कर दें। माता की कृपा से आपको जल्द ही अपना मकान मिलेगा।

चौथा उपाय

यदि किसी कारणवश आप अपना मकान नहीं बनवा पा रहे हैं या नया मकान नहीं खरीद पा रहे हैं तो नीम की लकड़ी का एक छोटा सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्चे को दान कर दें या किसी मंदिर में रख आएं। ऐसा करने पर शीघ्र ही आपको घर मिलने के योग बनेंगे। ध्यान रहें इसके साथ ही आप अपने प्रयास भी पूरी ईमानदारी से करें।

पांचवां उपाय

मिटटी के बर्तन में हनुमान जी को बूंदी का भोग लगायें। इसके बाद उसे गरीबों को दान कर दें। प्रोपर्टी जल्दी हो जाएगी। हनुमान जी को 2 तुलसी का पत्ता भी जरूर चढ़ाएं। लाल रंग की ध्वजा, जिसमे राम लिखी हो, मंगलवार को हनुमान जी को चढ़ाएं। सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

छठा उपाय

वास्तु शास्त्र में अपनी मनचाही जमीन को पाने के लिए एक उपाय ये भी है कि आप जिस जमीन को पाना चाहते हैं, उस जमीन पर शाम को पूजा करके एक हाथ लम्बा और एक हाथ चौड़ा गड्ढा खोद कर उसमें पानी भर दें। इस तरह से वह भूमि आपके खरीदने के लिए उपयुक्त हो जाती है।

Share this:

Latest Updates