Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 22 मई 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 22 मई 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Rashifal 22 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 22 मई 2025 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

22 मई 2025 यानी गुरुवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। दशमी तिथि 01:12 AM तक उपरांत एकादशी। नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 05:47 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा। विष्कुम्भ योग 09:49 PM तक, उसके बाद प्रीति योग। करण वणिज 02:21 PM तक, बाद विष्टि 01:12 AM तक, बाद बव। 22 मई गुरुवार को राहु 02:02 PM से 03:41 PM तक है। 12:08 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

22 मई 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज कई क्षेत्रों में समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको मन शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा, यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करते हैं।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : मिथुन राशि वाले आज बहुत अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। आप अपना आने वाला समय हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। आने वाले दिनों में अधिक धन लाभ होगा। प्रियजनों के साथ पिकनिक या सैर की योजना बनाना खास होगा। धैर्य रखने से आपको इनाम मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपको विशेष महसूस कराकर आपका दिन बना देगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आप अपने अधीनस्थों के समर्थन का आनंद लेंगे। साझेदारी भी स्थिर रहेगी। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप मौजूदा विरोधियों पर काबू पाएं। किसी पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण हो सकता है। आपके परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको दिल के बजाय अपने दिमाग से निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आपका सबका सहयोग मिलता रहेगा।  आज के दिन पक्षियों को दाना खिलाएं, परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : अगर ऑफिस में आप गुप्त रूप से होने वाले कामों में सक्रिय रहते हैं, तो आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। काम पर चीजें थोड़ी अजीब हो सकती हैं। धार्मिकता और ईश्वर आस्था बढ़ेंगे। विश्व कल्याण का भाव रहेगा। करियर कारोबार में गति आएगी। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आप कहीं अटक सकते हैं जो आपके प्रिय के साथ संघर्ष का कारण होगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे लेकिन कुल मिलाकर वे सकारात्मक रहेंगे। आप कठिनाइयों से दो-चार हो सकतें हैं। किन्तु आप उन पर अपने साहस और अपनी बुद्धि से विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। और समय पर की गयी कार्रवाई इनसे छुटकारा पाने में सहायक होगी। वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी, फिर भी आपको निवेश के संदर्भ में उचित विचार करने की आवश्यकता होगी। कार्य स्थल पर तनाव उत्पन्न न होने दें। आपको पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतकों से समय पर मदद मिलेगी।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : धनु राशि वाले आज थोड़े सावधान रहें। कोई असुविधाजनक स्थिति अचानक बन सकती है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। बढ़ते हुए खर्चो की वजह से या पैसे के लेनदेन की वजह से आपसी मनमुटाव हो सकता है। आपके माता-पिता को उस अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला हो सकता है, व्यय पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई नया काम शुरू करने की गलती ना करें।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके पास धन की वृद्धि होगी और स्थिति में सुधार होगा। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने  बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। धन का अनियमित प्रवाह आपको तनावपूर्ण बना सकता है। किन्तु इस पर पार पाने की लिए उधार लेना कम करें।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ हंसी-ख़ुशी के पल बितायेंगे। आप थोड़ा मौज – मस्ती के मूड में रहेंगे। गायत्री मंत्र का पाठ करें, धन लाभ होंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज नौकरी-धंधे में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला कुछ दिनों के लिए टल भी सकता है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप सामाजिक तौर पर अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा है। आप बहुत प्रयास करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि, आपको निराश नहीं होना चाहिए और प्रयास करते रहना चाहिए।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates