Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चंद्रदेव महतो और अरूप चटर्जी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचना पर ‘विशेष समिति’ की हुई बैठक, शामिल हुए देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी

चंद्रदेव महतो और अरूप चटर्जी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचना पर ‘विशेष समिति’ की हुई बैठक, शामिल हुए देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी

Ranchi news : बजट सत्र 2025 के दौरान विधायक चंद्रदेव महतो एवं विधायक अरूप चटर्जी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचना पर धनबाद जिला के बलियापुर अंचल के सुरूंगा एवं झरिया के भौरा में बीसीसीएल क्षेत्र 10 एवं ए.टी. देवप्रभा कम्पनी द्वारा जबरन  ओ. बी. डम्प किये जाने से सम्बन्धित मामले पर सत्र के दौरान गठित ‘विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण)’ की बैठक बुधवार को समिति कक्ष में आयोजित हुई।

समिति ने मामले से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विमर्श किया, तदुपरांत बैठक में विशेष समिति द्वारा सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग,  सचिव खान एवं भूतत्व विभाग, सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को उक्त विषय के सम्बन्ध में प्रारम्भिक प्रतिवेदन के साथ समिति की अगली विभागीय बैठक में 30 मई 2025 को बुलाया गया है।

विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की बैठक में विशेष समिति के संयोजक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक अरूप चटर्जी, विधायक राज सिन्हा, विधायक उमाकांत रजक एवं विधायक चंद्रदेव महतो के साथ-साथ रंजीत कुमार संयुक्त सचिव, अनूप लाल, उप सचिव झारखंड विधानसभा उपस्थित रहे।

Share this:

Latest Updates