Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रख्यात साहित्यकार गुलजार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

प्रख्यात साहित्यकार गुलजार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

Mumbai : भारतीय ज्ञानपीठ के ट्रस्टी मुदित जैन ने गुरुवार को प्रख्यात साहित्यकार गुलजार को बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ज्ञानपीठ के सचिव धर्मपाल संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज, गुलजार के दामाद गोविन्द संधू सहित कला जगत की जानी मानी हस्तियां उपस्थित थीं।
भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिये जाने के लिए साहित्यकार गुलजार और संस्कृत के महान विद्वान जगतगुरु रामभद्राचार्य का चयन किया गया था। यह पुरस्कार नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की राष्ट्रपति के हाथों 16 मई को एक समारोह में दिया जाने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रह सके थे। इसी वजह से आज ज्ञानपीठ के ट्रस्टी मुदित जैन ने खुद मुम्बई में बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर गुलजार को वागदेवी की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार की राशि का चेक देकर सम्मानित किया। ज्ञानपीठ के सचिव धर्मपाल ने गुलजार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आर एन तिवारी ने गुलजार को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

Share this:

Latest Updates