Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शराब घोटाला मामला : आईएएस विनय चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती

शराब घोटाला मामला : आईएएस विनय चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती

Ranchi news : शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय कुमार चौबे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गयी। विनय चौबे को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप और गुर्दा सम्बन्धी परेशानी को लेकर भर्ती किया गया है। उन्हें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉक्टर ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में रखा गया है। प्रारम्भिक परीक्षण के बाद विनय चौबे को पेइंग वार्ड में रखा गया है। गिरफ्तारी के दिन ही आईएएस चौबे के वकील ने कोर्ट को उनकी तबीयत के सम्बन्ध में जानकारी दी थी।
इससे पहले कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई। रिम्स के सीनियर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने विनय कुमार चौबे के इलाज से सम्बन्धित दस्तावेज के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करने की अनुशंसा की। उन्हें किडनी की गम्भीर समस्या है। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में बिरसा सेंट्रल जेल से 22 मई को उन्हें रिम्स भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेन्द्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 03 जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है। शराब घोटाला में एसीबी ने और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टरों की जांच टीम ने विनय कुमार चौबे कोे अपनी रिपोर्ट में किडनी रोग के साथ-साथ अन्य गम्भीर रोगों से ग्रसित बताया है।
रिम्स में डॉक्टर की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए है तथा उनकी मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट के समक्ष उपस्थित कर रही है। सूत्र ने बताया कि विनय कुमार चौबे को रिम्स में भी जेल मैनुअल के तहत ही रखा जायेगा। जेल मैनुअल के तहत ही मुलाकात का समय निर्धारित होगा और उसी नियम के अनुसार मुलाकात करनेवालों की संख्या भी होगी।

Share this:

Latest Updates