Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीसी सीसी प्रीमियर लीग आज से, ड्रेस व ट्रॉफी का हुआ अनावरण

डीसी सीसी प्रीमियर लीग आज से, ड्रेस व ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Dhanbad news: धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप प्रीमियर लीग कल से सीसीडबलूओ ग्राउंड में शुरू हो रहा है। इसी क्रम में आज सायं लीग के ट्राफी एवं खिलाड़ियों के पोशाक का अनावरण किया गया। इस मौके पर सभी टीमों के फ्रेंचाइजी, आयोजन समिति के सदस्य और खिलाड़ी मौजूद थे। गुलमोहर एकादश के ओनर विजय अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह मेहनत करें और बेहतर परिणाम निकाले । उन्हें संसाधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जेजे नामधारी ट्रस्ट  के रतनजीत सिंह डांग में  खिलाड़ियों को अनुशासन के तहत खेलने की नसीहत दी। इससे पहले कैंप के मुख्य कोच महादेव सिंह ने लीग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल के दौरान किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खिलाड़ी इस पर ध्यान दें। इसके बाद सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी  टीमों के ड्रेस और ट्रॉफी का अनावरण किया। असीत सहाय ने समारोह का संचालन किया।

Share this:

Latest Updates