Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री 27 मई को करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था सहित अन्य विषयों का होगा विश्लेषण

मुख्यमंत्री 27 मई को करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था सहित अन्य विषयों का होगा विश्लेषण

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आगामी 27 मई को राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में अवैध घुसपैठ और बड़ी आपराधिक घटनाओं सहित अन्य विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जायेगा।
रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में होनेवाली इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे। जबकि, जोनल पुलिस महानिरीक्षक आईजी), रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से ठीक एक दिन पूर्व 26 मई को डीजीपी भी इन विषयों पर जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।


मुख्यमंत्री इन विषयों पर करेंगे समीक्षा

  • राज्य में घटित हुई प्रमुख आपराधिक घटनाओं की स्थिति, उनके खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी पर समीक्षा।
  • साइबर अपराधों पर नियंत्रण, रोकथाम के उपाय और ऐसे मामलों में कार्रवाई की प्रगति।
  • अवैध हथियारों की तस्करी, निर्माण और उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए उठाये गये कदम।
  • राज्य में अवैध घुसपैठ की समस्या और इसे रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई।
  • महिलाओं के विरुद्ध होनेवाले अपराधों, उनकी रोकथाम और पीड़ितों को न्याय दिलाने सम्बन्धी प्रगति।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के प्रति होनेवाले अत्याचारों पर नियंत्रण और उनसे जुड़े मामलों में कार्रवाई।
  • राज्य में बढ़ते भूमि विवादों और उनसे उत्पन्न होनेवाली कानून-व्यवस्था की चुनौतियों पर चर्चा।
  • मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ऐसी घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
  • विधायकों, सांसदों और अन्य महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।
  • न्यायालय परिसरों और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा।
  • राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने और साम्प्रदायिक घटनाओं की रोकथाम के उपाय।
  • विभिन्न जातियों के बीच उत्पन्न होनेवाले तनावों और उनसे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की रणनीति।
  • एसिड अटैक की घटनाओं पर नियंत्रण और पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के सम्बन्ध में।
  • राज्य में जारी अवैध खनन गतिविधियों और उन पर रोक लगाने के लिए की गयी कार्रवाई।
  • अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसने और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई।
  • अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर नियंत्रण के लिए उठाये गये कदम।

Share this:

Latest Updates