Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

असम में उल्फा (आई) का ऑपरेशन कमांडर रूपम असोम गिरफ्तार

असम में उल्फा (आई) का ऑपरेशन कमांडर रूपम असोम गिरफ्तार


Tinsukiya News: सेना एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार सुबह तिनसुकिया जिला के जागुन, टिंकोपानी क्षेत्र से असम में उल्फा (आई) का आॅपरेशन कमांडर स्वयंभू ब्रिगेडियर रूपम असोम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल और एक हथगोला बरामद किया गया। शेष कैडरों की तलाश में अभियान जारी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रूपम असोम और उसकी टीम असम-अरुणाचल सीमा के जंगल क्षेत्र में छिपी हुई थी और वे कुछ गतिविधियों की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम को इनकी मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे। पुलिस टीम ने एक अभियान चलाया और उसे पकड़ लिया। उससे तिनसुकिया जिला सदर थाने में पूछताछ की जा रही है। आॅपरेशन के दौरान उसके कब्जे से हथियार, धन उगाही के डिमांड नोट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। पुलिस उल्फा (आई) समूह के अन्य सदस्यों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है।

Share this:

Latest Updates