Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में किया रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़, मोदी-मोदी के लगे नारे

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में किया रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़, मोदी-मोदी के लगे नारे

प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

Patna News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार शाम 4.30 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के नेताओं ने उनकी आगवानी की। प्रधानमंत्री ने यहां हवाई अड्डे के नये टर्मिनल का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट परिसर से ही प्रधानमंत्री ने रोड शो की शुरुआत की। उनका काफिला शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए शाम करीब सवा 06 बजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय पहुंचा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जायेगी। प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम पटना स्थित राजभवन में होगा।
‘आॅपरेशन सिन्दूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद रोड शो निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ बेली रोड के किनारे देखने को मिली। पटना एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ होते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान और इनकम टैक्स गोलम्बर होते हुए उनका रोड शो बिहार भाजपा कार्यालय पहुंचा । इस दौरान लोगों ने फूलों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
बेली रोड के किनारे बनायी गयी बैरिकेंडिंग के पास भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी को देखने पहुंचे। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि अभिनन्दन हैं-अभिनन्दन हैं, प्रधानमंत्री मोदी का अभिनन्दन है। आॅपरेशन सिन्दूर के लिए महिलाओं ने मोदी को धन्यवाद दिया।
इस दौरान महिलाओं ने ‘2025 एक बार फिर नीतीश’ का नारा भी लगाया। सुरक्षा के मद्देनजर की गयी बैरिकेडिंग के पीछे खड़े होकर लोग मोदी-मोदी कह रहे थे। प्रधानमंत्री ने लगभग 05 किलोमीटर का रोड शो किया।
पीएम के रोड शो के दौरान अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री का काफिला आने से पहले ही पुलिस और एसपीजी के अधिकारियों द्वारा सड़क की घेराबंदी कर ली गयी थी। बैरिकेडिंग के बाहर किसी को आने की इजाजत नहीं थी। एसपीजी ने पटना पुलिस के अधिकारियों को भी पीछे हटा दिया। जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा, वहां एसपीजी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान सम्भाली ।
00000000000000

Share this:

Latest Updates