Kolkata news: प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में गुरुवार को सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की लागत 1010 करोड़ रुपये से अधिक है। इसका उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान करना है। इससे 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।
इस परियोजना के तहत लगभग 19 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जायेगी, जिससे वाहनों के लिए संकुचित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) उपलब्ध होगी। यह परियोजना न केवल स्वच्छ और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।
गैस वितरण परियोजना की पीएम ने की शुरुआत

Share this:


