Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

MANIPUR, IMPHAL NEWS: मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गये समन्वित एंटी-इंसर्जेंसी अभियानों में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक जब्त किये गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इन अभियानों में सबसे बड़ी सफलता उस समय मिली जब खोंघमपत मंत्री लाइकाई (इंफाल पश्चिम) से कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के कैडर मोहम्मद अयूब खान उर्फ थोइबा (28) को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह घाटी क्षेत्र में पेट्रोल पम्पों से रंगदारी वसूलने के एक नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
वहीं, थौबल जिले के लइरोंगथेल पित्रा में छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक से जुड़े दो कैडरों- शामजेतसाबम इबोमचा मैतेई (30) और लामजिंगबा वाहेंगबम (23)- को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल और 17 जिन्दा कारतूस भी बरामद किये।
गिरफ्तारियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों ने हथियारों का एक खतरनाक जखीरा भी बरामद किया है। थौबल डैम के पास मोंघलम क्षेत्र में की गयी तलाशी में 4.5 से 12 किलोग्राम वजन वाले कई आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिले। बरामद सामग्री में उच्च श्रेणी के हथियार, दर्जनों राउंड गोलियां और करीब 30 मीटर लम्बी कॉर्डटेक्स विस्फोटक डोरी शामिल हैं।
चुराचांदपुर जिले के टोरबुंग और तैजांग गांवों में भी तलाशी के दौरान एम-16 और इंसास राइफल्स, देसी हथियार और ग्रेनेड बरामद किये गये हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और हथियारों के जमावड़े को देखते हुए क्षेत्र में एंटी-इंसर्जेंसी ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates