Chandigarh News: पंजाब में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों में उचित प्रबंध करने के साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ा दी गयी है। इसी बीच बुधवार को चंडीगढ़ में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में पंजाब में यह पहली मौत है।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाला राजकुमार (40) कुछ दिन पहले ही लुधियाना आया था। उसे बुखार आने के बाद तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे लुधियाना से इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 मेडिकल कालेज में रेफर किया गया था। तीन दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। यहां बुधवार को इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गयी। मेडिकल कालेज प्रबंधन ने राजकुमार की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पंजाब में यह पहली मौत है।
चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, सरकार अलर्ट

Share this:


