Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मप्र के गुना से बेंगलुरु के बीच शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

मप्र के गुना से बेंगलुरु के बीच शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Bhopal News: मध्य प्रदेश के गुना रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु के बीच अब सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को चलाने की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय संचार मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्हें रेल मंत्री द्वारा भेजा गया स्वीकृति पत्र भी साझा किया है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि गुना-बेंगलुरु के बीच जल्द नई रेलगाड़ी दौड़ेगी। मेरे विशेष अनुरोध पर गुना से बेंगलुरु के लिए नई रेलगाड़ी के परिचालन को मंजूरी प्रदान करने के लिए रेल मंत्री का हार्दिक धन्यवाद। ग्वालियर-चंबल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा करने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुना क्षेत्र के यात्री विशेषकर बेंगलुरु में कार्यरत मेरे युवा साथी जल्द ही इस रेल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रेल मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र को भी एक्स पर साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु से ग्वालियर वाया गुना के लिए ट्रेन नंबर 11085/11086 के संचालन को स्वीकृति मिल गई है। ट्रेन गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के यात्रियों को सीधे बेंगलुरु से जोड़ेगी, जिससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होगी।

दरअसल, सिंधिया ने रेल मंत्री से अप्रैल के माह में पत्र भेजकर गुना से बेंगलुरु के बीच नई रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि गुना लोकसभा क्षेत्र के लगभग 25 फीसदी युवा बेंगलुरु में तकनीकी या व्यवसायिक कार्य करते हैं। अब तक इन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए बीना, भोपाल या ग्वालियर जाना पड़ता था, जिससे 8-10 घंटे का अतिरिक्त समय लगता था। नई सीधी ट्रेन इस परेशानी को खत्म करेगी। उन्होंने रेल मंत्री से सीधी ट्रेन संचालित करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि यह रेल सेवा न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि गुना क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

Share this:

Latest Updates