Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग बाबा केदारनाथ के किए दर्शन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग बाबा केदारनाथ के किए दर्शन

Dehradun News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार सुबह परिवार संग बाबा केदारनाथ का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सोरेन का हेलीकॉप्टर सुबह ठीक 08 बज कर 05 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर में पहुंच कर उन्होंने परिवार संग विधिवत पूजा-अर्चना सम्पन्न की।
केदारनाथ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आस-पास की घाटी में फैले हिमालयी सौन्दर्य का भरपूर आनन्द लिया। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरे इस तीर्थस्थल की दिव्यता और भव्यता ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अभिभूत कर दिया।

Share this:

Latest Updates