Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीआईके ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे, आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल डिवाइस जब्त

सीआईके ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे, आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल डिवाइस जब्त

Srinagar News : काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने शुक्रवार को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे। तलाशी के दौरान सिम कार्ड, मोबाइल फोन, टैबलेट और अन्य डिजिटल डिवाइस सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गयी है।
सीआईके ने बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान बरामद सिम कार्ड, मोबाइल फोन, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरणों के डेटा का विश्लेषण किया जायेगा और जो सुराग सामने आयेंगे, वे आगे की जांच का आधार बनेंगे। बयान में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य महत्त्वपूर्ण साक्ष्यों को उजागर करना, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना, मोबाइल फोन जैसे संचार उपकरणों के दुरुपयोग को रोकना और आतंकवाद का समर्थन करने वाले और उसे बढ़ावा देने वाले आतंकवादी सहयोगियों की पहचान करके जम्मू-कश्मीर में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करना है।

Share this:

Latest Updates