Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मौलाना अरशद मदनी की अपील, बकरीद पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी और वीडियो साझा करने से बचें

मौलाना अरशद मदनी की अपील, बकरीद पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी और वीडियो साझा करने से बचें

New Delhi News : ईद-उल-अजहा के मौके पर भारत के मुसलमानों के नाम अपने एक संदेश में जमीअत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि इस्लाम में कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं है, यह एक धार्मिक कर्तव्य है, जिसकी अदायगी हर सक्षम मुसलमान पर वाजिब है। इसलिए जिस व्यक्ति पर कुर्बानी वाजिब है, उसे हर हाल में यह फर्ज अदा करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान हालात के मद्देनजर मुसलमानों से कई तरह की सावधानी बरतने की भी अपील की है।
मौलाना मदनी ने यह भी सलाह दी कि मुसलमान कुर्बानी करते समय सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। प्रतिबंधित जानवरों की कुरर्बानी से बचें। चूंकि, धर्म में इसके बदले काले जानवर की कुर्बानी भी जायज है, इसलिए किसी भी फसाद से बचने के लिए उसी पर इक्तिफाक (संतोष) करना बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी जगह शरारती तत्त्व काले जानवर की कुरर्बानी से भी रोकते हैं, तो समझदार और प्रभावशाली लोगों के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को विश्वास में लेकर कुर्बानी की जाये। अगर फिर भी, खुदा न ख़्वास्ता, इस धार्मिक फर्ज़ की अदायगी का कोई रास्ता न निकले, तो पास के किसी ऐसे इलाके में कुर्बानी कर दी जाये, जहां कोई परेशानी न हो। हालांकि, जहां पर कुर्बानी होती आयी है और इस समय परेशानी है, वहां कम से कम बकरे की कुर्बानी जरूर की जाये और उसकी सूचना प्रशासनिक दफ्तर में दर्ज करा दी जाये, ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।

Share this:

Latest Updates