Arunachal, Seppa News : अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिला के बाना-सेप्पा सड़क पर हुए दुखद हादसे में सभी सात शवों को शनिवार बरामद कर लिया गया। यह दुर्घटना शुक्रवार की देर शाम एक कार के भूस्खलन में बह जाने और गहरी खाई में गिर जाने से एक गर्भवती महिला और दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया है कि लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन के दौरान वाहन में सवार दो परिवारों के लोग हादसे का शिकार हो गये। सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है। पीड़ितों में शंकर अका, जिन्हें संजू बादी के नाम से भी जाना जाता है (32), उनकी पत्नी तसुम बादी, उनकी बेटी कचुंग बादी (5), बेटा निचा बादी (2) के अलावा एक गर्भवती महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
अरुणाचल : भूस्खलन में बही कार में सवार सभी सात लोगों के शव बरामद

Share this:


