Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी के नेतृत्व में देश में बदल चुकी है ‘पॉलिटिक्स आफ परफॉर्मेंस’ की तस्वीर : जेपी नड्डा

मोदी के नेतृत्व में देश में बदल चुकी है ‘पॉलिटिक्स आफ परफॉर्मेंस’ की तस्वीर : जेपी नड्डा

▪︎ स्वास्थ्य मंत्री नड्डा का सरकार की नीति, विकास और महिला सशक्तीकरण पर जोर

Jaipur News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इस बात का प्रमाण हैं कि अगर कोई भारत की ओर आंख उठायेगा, तो उसे घर में घुस कर जवाब दिया जायेगा। आॅपरेशन सिन्दूर अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि अब देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘पॉलिटिक्स आॅफ परफॉर्मेंस’ की तस्वीर बदल चुकी है।

नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे। उन्होंने राजस्थान में डबल इंजन सरकार की ताकत, नीति निर्धारण की भूमिका और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं की सराहना की। नड्डा यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां नड्डा ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए नीति निर्धारण अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उस विचारधारा का सच्चा सिपाही बताया, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा कर रही है। नड्डा ने कहा कि उजाले का महत्त्व तब समझ आता है, जब कोई अंधकार से निकलता है। राजस्थान अब उजाले में है और इस उजाले को सम्भाल कर रखना है।

अहिल्याबाई जयंती के अवसर पर उनके महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को याद किया

जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महिला केन्द्रित योजनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें देशभर के लिए एक मिसाल बताया। ‘गर्भ की पाठशाला’ जैसे कार्यक्रमों को उन्होंने समाज को बदलने वाला बताया। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उनके महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भी उसी दिशा में कार्य कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नड्डा ने बताया कि देशभर में 01 लाख 77 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाये गये हैं। साथ ही, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और पुरुषों के लिए हाइपरटेंशन जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जा रही हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास के लिए एक बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, ‘लड़कियों को स्कूटी देना सिर्फ वाहन देना नहीं, बल्कि उनके जीवन को गति देना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश में ‘पॉलिटिक्स आॅफ परफॉर्मेंस’ और ‘पॉलिटिक्स आॅफ एकाउंटेबिलिटी’ की तस्वीर बदल चुकी है।’
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से राज्य सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में 150 नये वाहन जोड़े गये हैं। पांच कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास और 02 जनजातीय क्षेत्रों में बालिका विद्यालयों के छात्रावास का लोकार्पण हुआ है। राज्य सरकार 5000 गांवों को बीपीएल मुक्त करने और डीएनटी समुदाय को 26,000 पट्टे देने की दिशा में कार्य कर रही है।

Share this:

Latest Updates