Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में बाढ़ में फंसी आकाशवाणी टीम को बचाया गया

मणिपुर में बाढ़ में फंसी आकाशवाणी टीम को बचाया गया

▪︎ एसडीआरएफ के साथ असम राइफल्स की आठ टुकड़ियां तैनात

Imphal News: मणिपुर में बाढ़ की स्थिति ने भयावह रूप ले लिया है। नये इलाकों में बाढ़ आ रही है। बचाव और राहत कार्यों में राज्य प्रशासन और एसडीआरएफ के साथ असम राइफल्स को भी तैनात किया गया है। इस बीच बाढ़ में फंसी आकाशवाणी टीम को सुरक्षित बचाया गया।
बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे असम राइफल्स (दक्षिण) के महानिरीक्षक मेजर जनरल रोबरूप सिंह एवीएसएम ने कहा, ‘हम पिछले चार दिनों से स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम राज्य प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं और बचाव अभियान चला रहे हैं। हमने सभी सम्बन्धित सरकारी और निजी एजेंसियों के साथ अपना हेल्पलाइन नम्बर साझा किया है। बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए नावों सहित आठ टुकड़ियां तैनात की गयी हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘आॅल इंडिया रेडियो की एक टीम बाढ़ के पानी में फंस गयी थी। उनके उपकरण डूब गये थे। उन्होंने एसओएस कॉल किया। मेरी टीम ने आपातकालीन स्थिति पर तुरन्त प्रतिक्रिया दी और उन्हें सुरक्षित बचाया।’
आईजी मेजर जनरल रोबरूप सिंह ने कहा, ‘असम राइफल्स मौजूदा संकट के दौरान नागरिकों की सहायता करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे गम्भीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है।’
00000000000000

Share this:

Latest Updates