Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रिंकू सिंह व प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 को लखनऊ में, वाराणसी के ताज होटल में 18 नवंबर को शादी

रिंकू सिंह व प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 को लखनऊ में, वाराणसी के ताज होटल में 18 नवंबर को शादी

Varanasi News: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। साथ ही रिंग सेरेमनी की तारीख भी सामने आ गई है। आठ जून को लखनऊ में रिंग सेरेमनी होगी। शादी वाराणसी में होगी। जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के साथ होनी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं अलीगढ़ के रिंकू सिंह

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह की शादी प्रिया से तय है। इसकी पुष्टि पहली बार सांसद बनीं प्रिया सरोज के पिता और केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की थी। विधायक ने कहा था कि अलीगढ़ में रिंकू के परिजनों से मुलाकात हुई थी। परिजन शादी के लिए राजी हैं। आईपीएल के बाद दोनों की शादी होगी। अब रिंग सेरेमनी और शादी की तारीख तय हो गई है। सपा विधायक के करीबियों के मुताबिक, शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी।
इसमें देशभर प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति और स्नेह से तय हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त दिया और अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं। प्रिया और रिंकू एक दूसरे को पहले से जानते हैं।
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई।

पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई। सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूली विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया, तो उनका सफर शुरू हुआ और वह आईपीएल में पहुंचे। इसी दौरान केकेआर की ओर से खेलते हुए 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद वे देश में चर्चित हुए।
फिर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट टीम के सदस्य बने और एकदिवसीय टीम में स्थान पाया। अब उनकी संपत्ति करोड़ों में पहुंच गई है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Share this:

Latest Updates