Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EMPLOYMENT: HPCLमें करें नौकरी, मिलेगी ₹76000 तक सैलरी, आज रात 12:00 बजे तक ही कर सकते हैं अप्लाई

EMPLOYMENT: HPCLमें करें नौकरी, मिलेगी ₹76000 तक सैलरी, आज रात 12:00 बजे तक ही कर सकते हैं अप्लाई

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में नौकरी का बेहतर मौका है। कंपनी ने ग्रेड सी में बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत टेक्नीशियन, लैब एनालिस्ट, जूनियर फायर ऑफिसर और सेफ्टी ऑफिसर के 186 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर आज 22 may 2022 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी और क्वालिफिकेशन

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 26,000 से लेकर 76,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा पास होना चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 फीसदी ही है। उच्चतर योग्यता (इंजीनियरिंग डिग्री या एएमआईई) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।

एज लिमिट और एग्जामिनेशन फीस

कैंडीडेट्स की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 590 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से उम्मीदवार कर सकेंगे।

इस तरीके से करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करें।

यहां विसाख रिफाइनरी टेक्नीशियन भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

फिर ड्रॉप डाउन में दिए गए लिंक से उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

अब ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जाएं। 

Share this:

Latest Updates