Bijapur News/ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के अंड्री जंगल और कांकेर जिले के नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर हो गये, जबकि एक जवान बलिदान हो गया।
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों के कोर सरहदी इलाके बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर अंड्री के जंगल में गुरुवार की सुबह 07 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अभी तक 26 नक्सली मारे गये हैं, जबकि डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े कैडर्स के मारे जाने की सम्भावना जतायी गयी है। वहीं, कांकेर-नारायणपुर के सरहदी इलाके में नक्सलियों की उपस्थिति की पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस बल रवाना हुआ था। इस इलाके में भी गुरुवार की सुबह से डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अभी तक 04 नक्सलियों के शव और ऑटोमैटिक हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गयी है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बीजापुर एवं कांकेर जिले में जारी मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर से 26 नक्सललियों के शव और कांकेर जिले से 04 नक्सलियों के शव सहित मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारुद के साथ अब तक 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। क्षेत्र में मुठभेड़ के साथ ही सर्चिंग अभियान जारी है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, एक जवान का बलिदान

Share this:


