Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 04 जून 2025 का राशिफल जानें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 04 जून 2025 का राशिफल जानें

Share this:

Rashifal 04 जून 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज  04 जून 2025 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

 04 जून 2025 दिन बुधवार का पंचांग  

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), ज्येष्ठ। नवमी तिथि 11:54 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 03:35 AM तक उपरांत हस्त। वज्र योग 08:28 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग। करण बालव 10:52 AM तक, बाद कौलव 11:54 PM तक, बाद तैतिल। 04 जून बुधवार को राहु 12:25 PM से 02:05 PM तक है। 07:35 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

04 जून 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। विवाहित लोग अपने जीवन-साथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें, अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आज कुछ लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे।  किसी मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आप के उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके सामने आगे बढ़ने के नए मौके आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से सभी खुश रहेंगे। संतान से भी मदद मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं, अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो उसमें सफलता के संकेत मिल रहे हैं। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे, जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। आज कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें। आज किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। घर में मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आपका ज्यादातर समय उनके साथ बीतेगा। लक्ष्मी जी को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है। लेन- देन में सावधानी बरतें। अटके काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। आप संपत्ति में निवेश या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी। आपका करियर आगे बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। किसी काम के लिये आप नई योजना बना सकते हैं। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में सब कुछ अच्छा बना रहेगा।  मंदिर में गुड़ दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। कोई पुराने विवाद आपके जल्दी को समाप्त होने वाले है। जीवन में सुख शांति बनी रह सकती है। दूसरों की मदद करने में खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्र परिवार की ओर से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : भाग्य आज आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। सेहत के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। समस्या का एक व्यवहार्य समाधान खोजना सबसे अच्छी बात होगी जो आप कर सकते हैं। आय में अचानक वृद्धि आपको खुश करेगी क्योंकि आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। झगड़े और विवादास्पद स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। व्यापार धंधा अच्छा चल सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates