Kolkata News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर गिरफ्तार की गयी शर्मिष्ठा पनोली के मामले में नया मोड़ सामने आया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करानेवाला कट्टरपंथी वजाहत खान अब लापता है। वजाहत ने सोशल मीडिया पर कई हिन्दू विरोधी पोस्ट किये हैं, जिनमें हिन्दू देवी-देवताओं और मंदिरों का अपमान गया किया है। यहां तक की मां कामाख्या के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गयी, जिसे लेकर असम पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह घर से फरार है।
हालांकि, वजाहत के पिता सआदत खान का दावा है कि उसके बेटे को धमकी भरे कॉल्स मिल रहे थे और उन्हें आशंका है कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर उसे फंसाया गया है। सआदत ने बताया कि शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद से ही उनका परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को पिछले कुछ दिनों में कई अपमानजनक और धमकी भरे कॉल्स आये, जिनमें उसे शर्मिष्ठा का जीवन बर्बाद करने का दोषी ठहराया गया। मेरा बेटा धर्मनिरपेक्ष है, वह हिन्दू धर्म का अपमान नहीं कर सकता।
इस बीच, श्री राम स्वाभिमान परिषद ने वजाहत खान के खिलाफ कोलकाता के गार्डनरीच थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में वजाहत पर हिन्दू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। दो जून को लिखे पत्र में कहा गया है कि वजाहत ने सोशल मीडिया पर ‘रेपिस्ट कल्चर‘ और ‘यूरीन ड्रिंकर्स‘ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, साथ ही हिन्दू देवी-देवताओं, मंदिरों और त्योहारों का मजाक उड़ाया। परिषद ने इस पोस्ट को साम्प्रदायिक तनाव भड़कानेवाला बताते हुए भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज करानेवाला कट्टरपंथी वजाहत फरार

Share this:


