Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शराब घोटाला : विनय चौबे सहित पांच आरोपितों की बढ़ायी गयी न्यायिक हिरासत

शराब घोटाला : विनय चौबे सहित पांच आरोपितों की बढ़ायी गयी न्यायिक हिरासत

Ranchi news : शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार निलम्बित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र सिंह सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट में मंगलवार को हुई। कोर्ट ने इन सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि 09 जून तक के लिए बढ़ा दी है। विनय चौबे की ओर से उनके वकील ने रिम्स में उनसे मिलने की अनुमति एसीबी कोर्ट से मांगी, कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद अनुमति प्रदान कर दी है।

इससे पूर्व एसीबी की टीम ने विनय कुमार चौबे और गजेन्द्र सिंह को दो दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एसीबी कोर्ट में प्रस्तुत किया था, इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। बीमार रहने के कारण विनय चौबे रिम्स में इलाजरत है।

ज्ञातव्य है कि 20 मई को विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र सिंह को करीब 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रांची एसीबी ने मामले में वर्ष 2024 में प्रारम्भिक जांच (पीई) दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में नयी उत्पाद नीति बनी थी। यह छत्तीसगढ़ के मॉडल तर्ज पर बनायी गयी थी। राज्य में छत्तीसगढ़ के सिंडिकेट हावी हो गये थे। थोक शराब की बिक्री पर छत्तीसगढ़ के सिंडिकेट का कब्जा था। लाभ पहुंचाने के लिए देसी और विदेशी शराब का ठेका किसी खास सिंडिकेट को दिया गया था, जिसके एवज में अधिकारियों को मोटी कमीशन मिली थी। इससे झारखंड सरकार को करीब 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

इस मामले में अबतक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उनमें विनय कुमार चौबे, गजेन्द्र सिंह और झारखंड स्टेट विबरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम वित्त सुधीर कुमार दास, पूर्व जीएम वित्त सुधीर कुमार एवं मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोकल प्रतिनिधि नीरज कुमार शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates