Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री मार्लेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री मार्लेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

NEW DELHI NEWS: आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए संघीय चुनाव में आॅस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उप प्रधानमंत्री मार्लेस को बधाई दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-आॅस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग, लचीली आपूर्ति श्रृंखला, महत्वपूर्ण खनिजों, नयी और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्त्व को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आॅस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस से मिल कर खुशी हुई। भारत-आॅस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर सार्थक चर्चा हुई, जिसकी आज पांचवीं वर्षगांठ है। स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिन्द-प्रशांत के लिए हमारा साझा दृष्टिकोण हमारे सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा।’
उप प्रधानमंत्री मार्लेस ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में आॅस्ट्रेलिया के समर्थन को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होनेवाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री अल्बानीज को निमंत्रण दिया।

Share this:

Latest Updates