Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस रही अलर्ट

झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस रही अलर्ट

Ranchi news : रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बुलाये गये झारखंड बंद को लेकर बंद समर्थकों ने बुधवार को सड़कों पर उतर कर कई जगहों पर सड़क जाम कर दिये।
रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिला। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी, मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गयी। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा-बुझा कर सड़क पर से हटाने में लगी रही। बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी रांची के कई इलाकों में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया था।
आदिवासी बचाओ मोर्चा और केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा की ओर से बुधवार को झारखंड बंद का एलान किया गया था।
वहीं, दूसरी तरफ बंद के दौरान किसी भी तरह की उपद्रव या फिर हिंसा ना हो, इसके लिए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रही। रांची के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।
डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरी राजधानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बंद समर्थकों से अपील भी की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इसके अलावा सिमडेगा जिले में आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाये गये झारखंड बंद को लेकर झूलन सिंह चौक के निकट बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दी। एसडीपीओ बैजू उरांव, सदर सीओ इम्तियाज अहमद,थाना प्रभारी रोहित रजक ने समझा-बुझा कर वहां जाम समाप्त कराया।
वहीं, कुज्जू में रांची हजारीबाग रोड पूरी तरह से बंद समर्थकों ने जाम कर दिया था।

Share this:

Latest Updates