Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झाबुआ : ट्राले की चपेट में आने से हुई भीषण दुर्घटना, नौ लोगों की मौके पर ही मौत, दो घायल

झाबुआ : ट्राले की चपेट में आने से हुई भीषण दुर्घटना, नौ लोगों की मौके पर ही मौत, दो घायल

Jhabua News : जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सजेली फाटक और थांदला रोड़ रेलवे स्टेशन के बीच बीती मध्य रात्रि करीब एक बजे हुई भयावह सड़क दुघर्टना में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं। दुर्घटना में हताहत हुए लोग एक विवाह समारोह से अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तभी अंधाधुंध गति से आ रहे ट्राले ने ईको वाहन को टक्कर मार दी।

विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतकों के शव और घायलों को थांदला एवं मेघनगर के अस्पतालों में पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया।
उक्त हृदय विदारक दुर्घटना मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात में करीब एक बजे घटित हुई, जब मेघनगर जनपद क्षेत्र के कल्याणपुरा के समीप ग्राम भावपुरा में आयोजित एक विवाह समारोह से अपने घरों की तरफ लौट रहे थे। दुर्घटना में मरनेवाले लोग मेघनगर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले ग्राम शिवगढ़ और दैवीगढ के हैं और ये सब दो परिवारों से सम्बद्ध हैं।

ट्राली और ईको वाहन में हुई थी टक्कर

तेज गति से जा रहे ट्राले ने ईको वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, परिणामस्वरूप ईको यात्री वाहन के परखच्चे उड़ गये। वाहन को अपनी चपेट में लेने के बाद ट्राले के चालक ने यात्री वाहन को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया और वाहन काफी दूर तक घसीटे जाने के बाद चकनाचूर हो गया। वाहन में बैठे अधिकांश लोग काल कलवित हो गये।
थाना मेघनगर पुलिस पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मुकेश पुत्र गोपाल खपेड़,(40) सांवली बाई पति मुकेश खपेड़(35), विनोद पुत्र मुकेश खपेड़(16), एवं पायल पुत्री मुकेश खपेड़(12), मड़ीबाई पति भारूलाल बामनिया (38), विजय पुत्र भारूलाल बामनिया(14), रागिनी पुत्री रामचंद्र बामनिया (14),अकेली पति सोमला परमार (35), की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशु पुत्र रामचंद्र बामनिया(19), पायल पुत्री सोमला परमार (09), निवासी ग्राम दैवीगढ़ को गम्भीर अवस्था में मेघनगर एवं थांदला के सिविल अस्पताल में इलाज हेतु एडमिट कराया गया हैं, जहां से एक घायल को दाहोद रैफर किया गया है। दुर्घटना में मृतक एवं घायल दो परिवारों से सम्बन्धित होकर मेघनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवगढ़ मऊड़ा के रहनेवाले हैं।

प्रधानमंत्री ने झाबुआ दुर्घटना पर दुख जताया, अनुग्रह राशि की घोषित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट सम्बन्धी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Share this:

Latest Updates