Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 06 जून 2025 का जानें अपना राशिफल

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 06 जून 2025 का जानें अपना राशिफल

Rashifal 06 जून 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 06 जून 2025 को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

06 जून 2025 शुक्रवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), ज्येष्ठ। एकादशी तिथि 04:48 AM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र हस्त 06:33 AM तक उपरांत चित्रा। व्यातीपात योग 10:12 AM तक, उसके बाद वरीयान योग। करण वणिज 03:32 PM तक, बाद विष्टि 04:48 AM तक, बाद बव। 06 जून शुक्रवार को राहु 10:45 AM से 12:25 PM तक है। 08:06 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

06 जून 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, पर तनाव से दूर रहें।

कार्यक्षेत्र: काम में तेजी आएगी, कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।

आर्थिक: धन लाभ की संभावना है, पुराने निवेश से फायदा हो सकता है।

प्रेम: जीवनसाथी का साथ मिलेगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: पुराने रोग उभर सकते हैं, सतर्क रहें।

कार्यक्षेत्र: आलस्य हावी हो सकता है, लेकिन प्रयास करने से परिणाम बेहतर होंगे।

आर्थिक: व्यय बढ़ सकता है, फिजूल खर्ची से बचें।

प्रेम: रिश्तों में खटास आ सकती है, संयम रखें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

♊ मिथुन : (क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कार्यक्षेत्र: नए अवसर मिल सकते हैं, इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलेगी।

आर्थिक: आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

प्रेम: प्रेम संबंध मजबूत होंगे, शादी की बात बन सकती है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें और दीपक जलाएं।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

कार्यक्षेत्र: कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी, वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।

आर्थिक: धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं।

प्रेम: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2

उपाय: चावल और दूध का दान करें।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: हृदय संबंधी कष्ट हो सकता है, ध्यान रखें।

कार्यक्षेत्र: वरिष्ठों से विवाद हो सकता है, धैर्य बनाए रखें।

आर्थिक: निवेश सोच-समझकर करें, नुकसान हो सकता है।

प्रेम: वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है।

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं।

आर्थिक: कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं।

प्रेम: पुराने प्रेमी से मुलाकात संभव है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, योग-ध्यान लाभकारी रहेगा।

कार्यक्षेत्र: प्रोफेशन में नए कॉन्टैक्ट बनेंगे।

आर्थिक: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

प्रेम: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

उपाय: दुर्गा माता को लाल फूल अर्पित करें।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है, ध्यान रखें।

कार्यक्षेत्र: ऑफिस में प्रतिस्पर्धा रहेगी, पर आप जीतेंगे।

आर्थिक: आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

प्रेम: साथी से मनमुटाव हो सकता है, बातचीत करें।

शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 9

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पण करें।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा।

कार्यक्षेत्र: उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी।

आर्थिक: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

प्रेम: नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: पीठ दर्द या जोड़ों में तकलीफ हो सकती है।

कार्यक्षेत्र: काम में मेहनत रंग लाएगी।

आर्थिक: आय में वृद्धि के संकेत हैं।

प्रेम: वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

उपाय: शनिदेव को तिल और तेल चढ़ाएं।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: शारीरिक थकान हो सकती है।

कार्यक्षेत्र: टीमवर्क में सफलता मिलेगी।

आर्थिक: निवेश से लाभ मिलेगा।

प्रेम: पुराने साथी से मेल हो सकता है।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4

उपाय: गरीबों को वस्त्र दान करें।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी।

कार्यक्षेत्र: नई योजनाएं लागू करने का अच्छा समय है।

आर्थिक: व्यापार में लाभ के योग हैं।

प्रेम: नए संबंधों की शुरुआत संभव है।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3

उपाय: मंदिर में केसर और मिठाई चढ़ाएं।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ  और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates