Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पर्यावरणीय चुनौतियों से निबटने को सरकार प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री

पर्यावरणीय चुनौतियों से निबटने को सरकार प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री

▪︎ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पौधारोपण किया। यह प्रयास अरावली शृृंखला को फिर से हरित बनाने की दिशा में उठाया गया महत्त्वपूर्ण कदम है, जो ‘अरावली ग्रीन वॉल परियोजना’ का हिस्सा है।
इसकी जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि अरावली दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमाला में से एक है, जो गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक फैली हुई है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र से सम्बन्धित कई पर्यावरणीय चुनौतियां सामने आयी हैं, जिनसे निबटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार का ध्यान इस पर्वतमाला से जुड़े क्षेत्रों के पुनर्जीवन पर है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल प्रणालियों को सुधारने, धूल भरी आंधियों पर नियंत्रण करने, थार रेगिस्तान के पूर्व की ओर विस्तार को रोकने और अन्य उपायों पर काम करेगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर योजनाएं बनायी जायेंगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां स्थान की कमी है, जैसे शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में, वहां परंपरागत के साथ-साथ नवीन पौधारोपण तकनीकों को भी अपनाया जायेगा। सभी गतिविधियां ‘मेरी लाइफ’ पोर्टल पर जियो-टैग करके मॉनिटर की जायेंगी।
इसके साथ ही गुरुवार को प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार की एक पहल के तहत नयी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखायी। यह कदम स्वच्छ शहरी परिवहन और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ दिल्लीवासियों के जीवन को आसान बनायेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने आज अपने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर ‘सिन्दूर’ पौधा भी रोपित किया। यह पौधा हाल ही में गुजरात यात्रा के दौरान 1971 के युद्ध में साहस और बलिदान का प्रतीक बनीं वीर महिलाओं ने प्रधानमंत्री को भेंट किया था।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस हरित अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।
कार्यक्रम के दौरान उनके साथ पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, दिल्ली के उपराज्यपाल बीके सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राज्य के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates