Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में शहर छोड़ने वाली थी प्रेमिका, वीडियो कॉल कर प्रेमी ने उसके सामने लगा ली लाइव फांसी, इसके बाद…

धनबाद में शहर छोड़ने वाली थी प्रेमिका, वीडियो कॉल कर प्रेमी ने उसके सामने लगा ली लाइव फांसी, इसके बाद…

Jharkhand (झारखंड) के धनबाद से एक प्रेम प्रसंग के दुखद अंत की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमिका के शहर छोड़ने की खबर से व्यथित एक प्रेमी ने दुनिया ही छोड़ दी। प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने उसके सामने लाइव फांसी लगा ली। मामला मनईटांड़ के बगल में स्थित डुमरियाटांड़ का है। घटना 21 मई की रात की है। डुमरियाटांड़ इकबाल मार्केट के एक कमरे में 19 साल के अरबाज खान की लाश फंदे से झूलती मिली। इकबाल की बहन शाहिन परवीन ने भाई की मौत के लिए उसकी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

धनसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी राज कपूर ने बताया कि मोबाइल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बताया जा रहा है कि डुमरियाटांड़ गफूर बस्ती निवासी अरबाज का पहले से पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्यार की जानकारी प्रेमिका के घरवालों को लग गई थी। प्रेमिका के पिता उसे हमेशा के लिए हजारीबाग भेज रहे थे। अरबाज को जब इस बात की भनक लगी तो वह प्रेमिका से रुकने की मिन्नतें करने लगा। प्रेमिका ने पिता के आदेश की दुहाई दी। जब प्रेमिका ने बात नहीं मानी तो अरबाज ने मौत की राह चुन ली। 21 मई की देर शाम दोनों के बीच 11 बार वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। अरबाज के शव के बगल से मिले मोबाइल से इसकी पुष्टि हुई है।

प्रेमिका का परिवार डुमरियाटाड़ से फरार

अरबाज की कथित प्रेमिका का पूरा परिवार मामले की जानकारी के बाद घर छोड़ कर कहीं चला गया है। उनके घर पर ताला लगा था। प्रेमिका के हजारीबाग जाने की बात थी, लेकिन घर पर अन्य सदस्य भी नहीं थे। इस घटना के बाद अरबाज के घरवाले उसकी प्रेमिका से खासे नाराज हैं।

Share this:

Latest Updates