Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अजीबोगरीब प्रेम कहानी : न दौलत न नाम और न ही उम्र समान, फिर भी अपने से 46 साल बड़े शख्स से हो गया युवती को प्यार

अजीबोगरीब प्रेम कहानी : न दौलत न नाम और न ही उम्र समान, फिर भी अपने से 46 साल बड़े शख्स से हो गया युवती को प्यार

Strange love story: Neither wealth nor name nor age are similar, yet a girl fell in love with a man 46 years older than her : प्यार का कोई फार्मूला नहीं है कि ऐसा करने पर ऐसा होगा। कब किसे किससे प्यार हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता। आपको प्यार के कई उदाहरण देखने और सुनने को जरूर मिले होंगे, जो पहली नजर में हमें आश्चर्यचकित कर चुके होंगे। एक ऐसी ही प्रेम कहानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। आपने पहले भी सुना होगा कि छोटी उम्र की किसी लड़की ने किसी बुजुर्ग शख्स से पैसे या शोहरत के लिए शादी कर ली। यहां भी एक 25 साल की युवती ने 71 साल के एक बुजुर्ग से विवाह किया है। लेकिन इसका कारण धन दौलत या नाम शोहरत नहीं है। 

25 साल की युवती 71 साल बुजुर्ग प्रेमी

25 साल की डेनिएल रीफ ने 71 साल के रेकी मास्टर हावर्ड रीफ को दिल दे दिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेनियल ने रेकी से न तो पैसे की वजह से और न ही शोहरत की खातिर शादी की है। दोनों की शादी की वजह हैरान करने वाली है। गौरतलब है कि डेनिएल पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उसे हमेशा थकावट महसूस होती थी और भूख भी नहीं लगती थी।इसके बाद भी डेनिएल का वजन लगातार बढ़ता जा रहा था। इस कारण वह बहुत परेशान रहा करती थी। डेनिएल की हड्डियों में हमेशा तेज दर्द रहता था। डेनिएल ने अपनी इस रहस्यमयी बीमारी की खूब इलाज करवाया। लेकिन डॉक्टर्स को उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में हार्वड के साथ एक सेशन बुक किया। हार्वड ने डेनिएल का इलाज किया और फिर वह ठीक हो गईं। इसी दौरान डेनिएल का झुकाव हार्वड की तरफ बढ़ने लगा और वह उन्हें दिल दे बैठीं।

डेनिएल के के फैसले से दोस्त और घर वाले नाराज

एक दिन डेनिएल ने हार्वड से उनकी उम्र पूछी। तब हार्वड 68 साल के थे। इसका मतलब यह था कि दोनों के बीच 46 साल का एज गैप था। हालांकि डेनिएल को इससे फर्क नहीं पड़ा और इतने एज गैप के बाद भी उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि उनके इस फैसले पर उनके फ्रेंड्स और फैमिली ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद भी उन्होंने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। अब दोनों काफी खुश हैं।

Share this:

Latest Updates