Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुर्बानी के जज्बे के साथ रांची समेत देशभर में मना ईद-उल-अजहा का त्योहार

कुर्बानी के जज्बे के साथ रांची समेत देशभर में मना ईद-उल-अजहा का त्योहार

Ranchi News: कुर्बानी की भावना का प्रतीक ईद-उल-अजहा का त्योहार राज्य की राजधानी रांची समेत देशभर में पूरी अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज-ए-दोगाना अदा की गयी और इसके बाद जानवरों की कुर्बानी पेश कर पैगंबर हजरत इब्राहीम के जरिये अपने बेटे पैगंबर हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने की घटना की याद को ताज किया गया। रांची के हरमू रोड सहित अन्य ईदगाहों में हजारों की संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। शहर की विभिन्न मस्जिदों, मदरसों, मकतबों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करनेवालों की भीड़ रही। राज्य के रामगढ़, खूंटी, चतरा, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, चाईबासा, गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद व बोकारो में भी पूरी अकीदत और ऐहतराम के साथ बकरीद मनायी गयी। इस दौरान राज्य शासन-प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था बनाये रखने के निमित्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

1001197967


दिल्ली की ऐतिहासिक शाहजहानी जामा मस्जिद में शाही इमाम शाबान बुखारी ने अपनी दस्तारबंदी के बाद पहली बार ईद अल-अजहा की नमाज अदा करायी। उनके पिता बड़े शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बीमार होने की वजह से उन्हें यह अवसर मिला। जामा मस्जिद में बड़ी तादाद में मुसलमानों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की और नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर बधाइयां दीं। इसी तरह शाही मस्जिद फतेहपुरी में इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ईद अल-अजहा की नमाज अदा करायी। इस मौके पर उन्होंने देश में सुख-समृद्धि, अमन व शांति के लिए अल्लाह से विशेष दुआएं कीं। रानी झांसी रोड स्थित ईदगाह में भी मुसलमानों ने नमाज अदा की। इसके अलावा पूरी दिल्ली भर की मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी।
त्योहार के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जगह-जगह बच्चों के लिए झूले लगाये गये हैं, जहां नमाज के बाद बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की। गुब्बारे और खिलौने बेचनेवालों के आसपास भी बच्चों की भीड़ दिखाई पड़ी। सुबह से ही मुसलमानों के जरिये जानवरों की कुर्बानी देने का सिलसिला जारी है और यह अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। दिल्ली के नगर निगम और स्थानीय निगम पार्षदों की तरफ से कुर्बानी के जानवरों के अवशेष उठाने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। गली-मोहल्लों में गन्दगी को साफ करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है । इस सफाई अभियान में क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों के जरिये भी सहयोग किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates