Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पायलट रविंद्र सिंह सोढ़ी ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की टेल और पंखे भी हुए क्षतिग्रस्त

पायलट रविंद्र सिंह सोढ़ी ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की टेल और पंखे भी हुए क्षतिग्रस्त

Rudraprayag : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बडासू में शनिवार दोपहर बाद गौरीकुंड हाइवे पर एक हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दोपहर 1.02 बजे क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने 5 यात्रियों के साथ बडासू हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी कि इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसेपास में ही गौरीकुंड हाइवे पर लैंड करना पड़ा । गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नही हुआ।
बताया गया कि हेलीकॉप्टर अभी बडासू हेलीपैड से बमुश्किल दो मीटर ऊपर ही उड़ पाया था कि इसमें कुछ तकनीकी खामी आ गई, जिसे भांपते हुए पायलट ने हेलीपैड से ठीक नीचे रुद्रप्रयाग-गौरीहुंड हाइवे पर इमरजेंसी लैडिग करा दी। हालांकि हेलिकॉप्टर के लैंड होने से उसकी टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क के ऊपरी तरफ खड़ी कार पर जा गिरी। साथ ही हेलीकॉप्टर के पंखों की चपेट में आने से निचली तरफ दुकान का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान हाइवे से कोई वाहन नहीं गुजरा और न ही कोई पैदल आवाजाही हो रही थी, अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण 55 वर्षीय पायलट रविंद्र सिंह सोढ़ी को पीठ में चोट आई है।
वहीं, हेलीकाप्टर सवार पांच यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही पायलट को तुरंत नजदीकी स्वामी विवेकानंद अस्पताल नारायणकोटी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पायटल के रीढ़ की हड्डी पर चोट आई है।
इधर, केदारनाथ यात्रा के हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन व सहासिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि टेकआॅफ के दौरान तकनीकी खामी आने से पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई है। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया । प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू दल द्वारा मौके पर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटाने का काम किया, जिससे यातायात जल्द सुचारू हो गया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सड़क के ऊपरी तरफ खड़ी एक कार को क्षति पहुंची है।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू रूप से चल रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह चौथी घटना है। मई माह के पहले सप्ताह में गंगोत्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उस हादसे में पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गईं थी।
वहीं, 12 मई को बदरीनाथ में हवा के दबाव के कारण एक हेलीकॉप्टर हेलिपैड पर रपट गया था। जबकि 17 मई को केदारनाथ में एम्स ऋषिकेश का हेलि एंबुलेंस, जो मरीज को लेने धाम पहुंच रही थी, हेलीपैड के समीप इमजरेंसी लैडिंग करी पड़ी थी। अब 07 जून को केदारघाटी के बडासू में केदारनाथ के लिए जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग हुई है।
सीईओ यूकाडा सोनिका की ओर से जानकारी दी गई है कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से पांच यात्रियों के साथ केदारनाथ धाम के उड़ान भरी ही थी कि उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण उसने समीप में ही हाइवे पर एहतियातन लैंडिंग की। इसमें कोई हताहत नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है, बाकी शटल परिचालन तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं।

Share this:

Latest Updates