Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित

Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को इसकी सूचना भेजी है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने से अब देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की भी नयी तिथि की घोषणा होगी।
राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार देर शाम एम्स निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय को इस आशय की सूचना दी गयी। वह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देकर रांची से देवघर लौट रहे थे। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates