Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेंगलुरु भगदड़ : केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु भगदड़ : केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Bangalore News: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया है। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गयी थी, जबकि कई लोग घायल हो गये थे।
एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा कि पिछले दो दिनों में जो अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटी हैं, और भले ही हमारी भूमिका बहुत सीमित थी, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हम यह बताना चाहते हैं कि हमने बीती रात केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे सौंप दिये हैं।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत
इधर, भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार रात कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। इसमें मांग की गयी कि आरसीबी टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में हुई मौतों और उसके बाद हुई अराजकता के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाये और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाये।
उल्लेखनीय है कि भगदड़ मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गयी है। इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरसीबी फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले और कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार डीएनए एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कम्पनी के प्रतिनिधि सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this:

Latest Updates