Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा सत्ता के लिए नहीं, राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित : स्मृति ईरानी

भाजपा सत्ता के लिए नहीं, राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित : स्मृति ईरानी

Ranchi News: नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में रांची महानगर और ग्रामीण जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संयुक्त तत्वावधान में लेक गार्डन अरगोड़ा में मंगलवार को प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ। प्रोफेशनल मीट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, डॉक्टर, प्राध्यापक, शिक्षक, इंजीनियर, सीए, सीएस और व्यवसायी शामिल हुए। इस अवसर पर बतौर मुख्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सबके साथ और सहयोग के कारण ‘मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल’ पूरे हो रहे हैं। तीसरी बार मोदी सरकार को भारत की जनता ने आशीर्वाद दिया है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता के लिए नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और महिला की सेवा के लिए समर्पित है। भाजपा सत्ता की नहीं, राष्ट्र की उन्नति के लिए संकल्पित है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान और करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से सिंचित पार्टी है।
स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। करोड़ों रुपये इनके विकास पर खर्च हो रहे हैं। एक जमाने में देश ने यह भी देखा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पांच से 10 हजार रुपये के भोजन प्लेट परोसे जाते थे, जबकि आज मोदी सरकार 81 करोड़ गरीबों की थाली में भोजन परोसने का कार्य कर रही है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण के साथ राष्ट्र का सम्मान मोदी सरकार सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाने पर खून की नदियां बहने की बात करनेवाले लोगों ने देखा कि एक मच्छर भी इससे नहीं मरा। मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की प्रशंसा विरोधी भी करने को मजबूर हैं। ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ ने आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार कर उसे नेस्तनाबूद करने का काम किया है। आज दुनिया देख चुकी है कि भारत की ओर आंख उठा कर देखने का परिणाम क्या होगा। आज बढ़ता भारत, बदलता भारत, आत्म निर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत उभर कर सामने आया है।

झारखंड सरकार भ्रष्टाचार, लूट और कुशासन को बढ़ावा दे रही है : बाबूलाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में सुशासन और सुरक्षा को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन ने उग्रवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ग्रामीण लोगों को उग्रवादियों के भय से घर बार छोड़ कर भागना पड़ा। लेकिन, आज मोदी सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कार्य किया है। आंतरिक और बाह्य ; दोनों प्रकार की सुरक्षाओं को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है।
उन्होंने कहा कि दुश्मनों को एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और आॅपरेशन सिन्दूर से अभूतपूर्व जवाब दिये जा रहे हैं। आज का भारत चिट्ठी नहीं लिखता, जवाब देता है। 2014 से पहले देश में लूट और भ्रष्टाचार की ही चर्चा होती थी। लेकिन, आज मोदी सरकार केवल विकास ही सुनिश्चित नहीं कर रही, बल्कि लूट के पैसे को भी बाहर निकाल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार, लूट और कुशासन को बढ़ावा दे रही है,जबकि भाजपा सरकार विकास को संकल्पित है।

भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी : डॉ रवीन्द्र कुमार राय

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कुमार राय ने कहा कि अलग झारखंड प्रदेश भाजपा की देन है और भाजपा ही इसे संवारेगी। भाजपा झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, उग्रवाद, विदेशी घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, आरती सिंह, सरोज सिंह, दीपक बंका, शिवपूजन पाठक, ऊषा पांडेय, सत्यनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates