Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव प्रचार के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं राहुल गांधी : भूपेंद्र यादव

चुनाव प्रचार के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं राहुल गांधी : भूपेंद्र यादव

Kolkata News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर लगाये गये ‘मैच फिक्सिंग‘ के आरोपों पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हार स्वीकार करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने हाल ही में अपने एक लेख ‘मैच फिक्सिंग महाराष्ट्र’ में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाये थे और मतदाता सूची में गड़बड़ियों की आशंका जतायी थी। इसके जवाब में भूपेन्द्र यादव ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
यादव ने कहा कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि वह खुद उस चयन समिति का हिस्सा हैं, जो इस प्रक्रिया को तय करती है। यह सरासर पाखंड है। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से स्थापित किया गया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष की राय को बाकायदा दर्ज किया जाता है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव के दौरान केवल 89 आपत्तियां दर्ज की गयींं और उनमें से किसी पर भी अपील नहीं की गयी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर विपक्ष को सच में किसी गड़बड़ी की चिन्ता थी, तो उन्होंने औपचारिक आपत्ति क्यों नहीं जतायी?
चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने उन 53 सीटों पर जीत हासिल की, जहां मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई थी। यहां तक कि जहां मतदाताओं की संख्या 30 हजार से ज्यादा बढ़ी, वहां भी कांग्रेस विजयी रही।

Share this:

Latest Updates