Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैम्पल का मिलान, परिजनों को सौंपे गये 101 शव

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैम्पल का मिलान, परिजनों को सौंपे गये 101 शव

Ahmedabad News: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैम्पल का मिलान हो चुका है। इनमें से कुल 101 शव परिजनों को सौंप दिये गये।
यह जानकारी मंगलवार को सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने पत्रकारों को दी। डॉ. जोशी ने बताया कि 12 परिवार जल्द ही अपने स्वजनों के पार्थिव शरीर स्वीकार करेंगे और 05 परिवारों से अस्पताल प्रशासन लगातार सम्पर्क में है। जबकि, 17 परिवार अब भी दूसरे स्वजन के डीएनए मिलान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
डॉ. जोशी ने जिलावार सौंपे गये शवों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि वड़ोदरा के 13, अहमदाबाद के 30, आणंद के 09, भरूच के 04, गांधीनगर के 05, मेहसाणा के 05, खेड़ा के 10, सूरत के 03, अरावली के 02, दीव के 04, और बोटाद, जूनागढ़, अमरेली, महीसागर, भावनगर, गिर सोमनाथ, नडियाद व राजकोट के 01-01 मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे गये। इसके अलावा अन्य राज्यों में उदयपुर के 02, जोधपुर के 01, पटना के 01 और महाराष्ट्र के 04 शव परिजनों को सौंपे गये हैं।
डॉ. जोशी ने बताया कि डीएनए सैम्पल मिलान की प्रक्रिया अत्यन्त संवेदनशील और कानूनी पहलुओं से जुड़ी होने के कारण इसे सतर्कता और गम्भीरता के साथ पूरा किया जा रहा है। परिजनों को जल्द से जल्द उनके स्वजनों के पार्थिव शरीर सौंपने के लिए फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, उससे जुड़ी अन्य संस्थाएं, स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार के स्वास्थ्य और अन्य विभाग तथा विभिन्न एजेंसियां लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे रिपोर्ट्स आती जायेंगी, मिलान की गति बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया तेज होगी तथा कम समय में पूरी की जा सकेगी। साथ ही, जब परिजन शव लेने आते हैं, उस समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्था और कार्यवाही की भी जानकारी उन्होंने दी।

Share this:

Latest Updates